PM-KISAN योजना: संक्षिप्त परिचय
PM-KISAN (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे 2019 में शुरू किया गया था| इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| योजना के तहत हर साल किसानों के bank खाते में ₹6,000 की राशि तिन किस्तों (₹2,000 प्रति किस्त) में transfer की जाती है| 24 फरवरी 2025 को इसकी 19 वीं किस्त जारी की गई, जिससे 9 crore से अधिक किसानों को लाभ मिला|
19वीं किस्त की मुख्य जानकारी
24 फरवरी 2025 को PM नरेन्द्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित एक विशाल roadshow के दौरान 19वीं किस्त की घोषणा की| इस कार्यक्रम में हजारों किसानों ने भाग लिया और PM मोदी ने किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया|
मुख्य बिंदु :
- इस किस्त में ₹2,000 सीधे किसानों के bank खतों में transfer किए गए|
- यह राशि रबी फसल की बुआई के समय किसानों की मदद के लिए जारी की गई|
- PM मोदी ने कहा, “यह योजना किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।”
राजनितिक प्रतिकियाएं :
- इस घोषणा पर RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट क्र सरकार पर निशाना साधा| जवाब में PMमोदी ने कहा, “जो लोग पशुओं का चारा खाने की बात करते हैं, वे किसानों की मदद नहीं कर सकते।”
Beneficiary Status check करने का चरण-दर-चरण तरीका
अगर आप PM-KISAN योजना के लाभार्थी हैं, तो निम्नलिखित तरीके से अपना status check कर सकते हैं :
- Step 1. Official Website पर जाएं सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर visit करें|
- Step 2. “Beneficiary Status” चुनें| Homepage पर दिख रहे ” Beneficiary Status ” के Option पर click करें|
- Step 3. Details डालें|
अब निम्नलिखित में से कोई एक जानकारी भरें:
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
- Step 4: कैप्चा कोड एंटर करें|स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालें और ‘Submit‘ बटन दबाएं।
- स्टेप 5: स्टेटस चेक करें| अगले page पर आपको अपना status दिखाई देगा :
- पंजीकृत (Registered): आपका आवेदन स्वीकृत है।
- भुगतान हुआ (Paid): राशि आपके खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।
- लंबित (Pending): कुछ दस्तावेजों की कमी है या सत्यापन बाकी है।
Tips :
- अगर status नहीं दिखे, तो अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करवाएं|
- समस्या होने पर helpline number (155261 या 011-24300606) पर संपर्क करें|
PM-KISAN योजना के लिए योग्यता और दस्तावेज
योग्यता (Eligibility)
- भारत का कोई भी किसान (चाहें छोटा या बड़ा)|
- किसान के नाम पर कृषि भूमि का record होना चाहिए|
- परिवार में अधिकतम 2 acre तक भूमि होनी चाहिए|
अयोग्य (Ineligible) :
- आयकर दाता (Taxpayers) |
- सरकारी कर्मचारी या पेंशनधारी |
- पूर्व/वर्तमान संसद या विधानसभा सदस्य|
जरुरी दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड (खतौनी)
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर (लिंक किया हुआ)
PM-KISAN योजना के फायदे
- बित्तीय सहायता : सालाना ₹6,000 की राशि किसानों को फसल बुआई और अन्य जरूरतों में मदद करती है|
- सीधा लाभ : पैसा सीधे बैंक खाते में आता है, कोई भ्रस्टाचार या middleman नहीं|
- पारदर्शिता : online portal पर सभी जानकरी उपलब्ध है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है|
- राज्यों में सामान लाभ : यह योजना देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू है|
नए लाभार्थी कैसे register करें?
अगर आप अभी तक PM-KISAN योजना में registered नहीं हैं, तो निम्नलिखित तरीके से आवेदन करें :
Step 1. Official Website पर जाएं pmkisan.gov.इन पर जकर ‘New Farmer Registration’ option चुनें|
Step 2. Form भरें आधार नंबर, बैंक details, और भूमि record की जानकारी डालें|
Step 3. दस्तावेज upload करें | अबश्यक दस्तावेजों (आधार,भूमि record) की scan copy upload करें|
Step 4. Submit करें| Form जमा करने के बाद, एक reference number मिलेगा| इसे save करके रखें|
Note : आवेदन स्वीकृत होने में 15-30 दिन लग सकते हैं|
PM-KISAN से जुड़े 10 आम सवाल (FAQ)
- क्या शहरी किसान भी आवेदन कर सकते हैं?
- हां, अगर उनके पास कृषि भूमि है।
- अगर मेरा नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करूं?
- अपने ब्लॉक ऑफिस में संपर्क करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
- क्या बिना आधार के आवेदन होगा?
- नहीं, आधार कार्ड अनिवार्य है।
- भुगतान कौन-से बैंक अकाउंट में मिलेगा?
- वही बैंक अकाउंट जो आवेदन के समय दर्ज किया गया हो।
- पुरानी किस्तों का भुगतान नहीं मिला तो क्या करें?
- ‘ग्रीवेंस रिड्रेसल’ सेक्शन में शिकायत दर्ज करें।
- क्या जमीन पट्टे पर लेने वाले किसान भी पात्र हैं?
- नहीं, सिर्फ भूमि मालिक ही लाभ ले सकते हैं।
- आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?
- pmkisan.gov.in पर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ चेक करें।
- क्या यह योजना सभी राज्यों में लागू है?
- हां, सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
- PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- 155261 या 011-24300606।
- क्या इस योजना में कोई आयु सीमा है?
- नहीं, किसी भी उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं।
PM-KISAN 2025 में नए बदलाव
2025 में इस योजना में कुछ नए बदलाव किए गए हैं :
- Digital Platform : अब आवेदन PM-KISAN mobile app के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं|
- Fast Track Verification : आधार-बैंक लिंक करने पर सत्यापन प्रक्रिया तेज हो गई है|
- शिकायत निवारण : शिकायतों का समाधान अब 7 दिनों के भीतर किया जाता है |
निष्कर्ष
PM-KISAN योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हुई है| 19वीं किस्त के साथ सरकार ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरे है| अगर आप अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, तो ऊपर बताए गए तरीके से आवेदन करें और ₹6,000 सालाना का लाभ उठायें| यादरखें : किसी भी Confusion की स्थिति में Official Website या helpline से संपर्क करें|